जिलाधिकारी ने लोगों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 23, 2024

जिलाधिकारी ने लोगों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

कार्यक्रम में पंपलेट वितरित कर यातायात जागरूकता के लिए किया जागरूक

चंदौली नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे द्वारा चंदौली पालीटेक्निक परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा शपथ भी लोगों को दिलाई।इस मौके पर जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए जन-सामान्य के साथ-साथ युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जो शपथ ली है उसका स्वयं पालन करें और अपने माता-पिता व परिवार के सदस्यों और आस-पड़ोस के लोगों को भी यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करें। जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ ही दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी अधिकारी एआरटीओ/पीटीओ सूर्य प्रताप द्वारा किया गया साथ ही इस नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर स्वाधीनता, संघर्ष एवं उनके जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।इस दौरान यातायात जागरूकता के पंपलेट भी वितरित किए गए। इस मौके पर यातायात प्रभारी सुरेन्द्र कुमार यादव द्वारा भी ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया गया। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad