एमएलसी ने संस्कृत विद्यालय के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 6, 2024

एमएलसी ने संस्कृत विद्यालय के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के दीनदासपुर स्थित लंगोटिया हनुमान संस्कृत विद्यालय में शनिवार को अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि परमानंद सिंह उपनिरीक्षक संस्कृत पंचम मंडल वाराणसी एवं पूर्व प्रधानाचार्य रंगनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से विद्यालय के अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अभिषेक पाठक तथा धन्यवाद ज्ञापन शिखा सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंद्रेश दुबे ,मनीष पाठक, विवेक उपाध्याय ,शिवम पांडेय, मिथिलेश उपाध्याय, पंकज दुबे ,मनीष पांडेय, नीरज कुमार पांडेय, रितेश कुमार पांडेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad