ब्लाक पर विधायक ने गरीब असहायों को वितरित किया कंबल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 6, 2024

ब्लाक पर विधायक ने गरीब असहायों को वितरित किया कंबल

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी राजातालाब अमित कुमार व खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल की देखरेख में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल के प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल द्वारा ब्लॉक क्षेत्र से आए हुए विधवा,दिव्यांग सहित सैकड़ों गरीब असहायों को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार ठंड से राहत पाने के लिए क्षेत्र के गरीब असहायों को कंबल वितरण किया जा रहा हैं।इस दौरान मुख्य रूप से लेखपाल राजेश्वर सिंह, लक्ष्मण गिरि, मानसिंह, संजीव सिंह, गोविंद पटेल, श्याम बली पटेल ,विनोद कुमार पटेल,मंगला पटेल,मनोज वर्मा, रामशरण यादव,अजय दुबे ,अनवर सहित ब्लॉक के सभी कर्मचारी गण व ग्राम प्रधान  उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad