गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा के जिला एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारियों की हुई बैठक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 31, 2024

गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा के जिला एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारियों की हुई बैठक

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर रोहनिया में गांव चलो अभियान  कार्यक्रम के संदर्भ में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व मण्डल महामंत्रियों की एकदिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल व जिला प्रभारी अरुण पाठक व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंशराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने आगामी लोकसभा के चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु जिला एवं मंडल के पदाधिकारी को गांव में जाकर लोगों से संपर्क करने के लिए कहा। बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक दिनेश मौर्या, जिला उपाध्यक्ष अरविंद प्रधान, चंद्रशेखर सिंह, अखण्ड सिंह, सुरेश सिंह, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र सिंह, अश्वनी पांडेय, फौजदार शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad