क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को बाटा कंबल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 31, 2024

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को बाटा कंबल

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए औढ़े स्थित पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को अपने आवास पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के साथ पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने क्षेत्र से आए हुए दलित,कमजोर वर्ग सहित जरूरतमंद सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों  का चेहरा खिल गया। इस अवसर पर विकास दुबे, देवेंद्र सिंह गोपाल, दीपक सिंह, कमलेश पाल , योगिता तिवारी, धर्मेंद्र यादव इत्यादि  लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad