रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जगह-जगह जुलूस के साथ जयकारा लगाते हुए शोभायात्रा निकाली गई तथा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में अखंड रामायण, सुंदरकांड, रामचरितमानस पाठ के साथ-साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसके दौरान रामपुर गांव में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सदानंद सिंह के नेतृत्व में तथा भदवर गांव में अपना दल प्रदेश महासचिव धीरेंद्र सिंह सोनू तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह उदल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लम्बा जुलूस के साथ शोभा यात्रा निकाल कर अष्टभुजा ,रामपुर, काशीपुर इत्यादि विभिन्न गांव से होते हुए प्रभु श्री राम की जय कारा लगाते हुए श्री राम भक्ति गीत के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसके अलावा भाजपा नेता उदय भान सिंह उदल के नेतृत्व में अष्टभुजा पंचकोशी रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया गया तथा अनेक प्रकार के रंग-बिरंगे फूल मालाओं तथा झालर बत्तियों से सजावट किया गया। जिसके दौरान अखंड रामायण का पाठ भी कराया गया। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी की कराई जा रहे प्राण प्रतिष्ठा को देखने के लिए ग्रामीणों को भाजपा नेता उदयभान सिंह उदल द्वारा श्री राम जानकी मंदिर परिसर में चार जगह स्क्रीन टीवी लगाया गया जिस पर काफी मात्रा में ग्रामीणों ने भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखा।

No comments:
Post a Comment