अखंड रामायण का पाठ तथा दीपोत्सव,मिष्ठान वितरण कर मनायी खुशियां
रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान रोहनिया क्षेत्र के पंचकोशी रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में भाजपा नेता उदयभान सिंह ऊदल के नेतृत्व में मंदिर परिसर का झाड़ू से साफ सफाई करने के उपरांत फूल मालाओं से तथा मनमोहक रंग-बिरंगे झालरों से भव्य सजावट किया गया। मंदिर में भजन कीर्तन के साथ अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखने के लिए स्क्रीन टीवी की व्यवस्था किया गया था और अंत में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई। शाम को मंदिर परिसर में दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया।

No comments:
Post a Comment