डीएसपी को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 4, 2024

डीएसपी को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

  

पंजाब साल के पहले दिन जालंधर में पंजाब पुलिस के डीएसपी दलबीर सिंह देओल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि नशे की हालत में डीएसपी ने विजय पर गोली चला दी थी,इसी वजह से उसने डीएसपी दलबीर सिंह देओल की सरकारी पिस्टल से उनके माथे में गोली मार दी और लाश को नहर के किनारे फेंक दिया। पोस्टमार्टम में डीएसपी को गोली मारने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जालंधर बस स्टैंड के पास जहां से डीएसपी दलबीर सिंह के दोस्तों ने नए साल बड़ी रात उन्हें ड्रॉप किया था वहां से सीसीटीवी कैमरे की स्कैनिंग चालू की गई। पुलिस ने करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि डीएसपी रात करीब 12:00 बजे ई रिक्शा से वर्कशॉप चौक के पास उतरे, यहां उन्होंने एक ढाबे पर नॉनवेज खाया था। पुलिस ने बताया कि वर्कशाप चौक से ई रिक्शा चालक विजय डीएसपी को लेकर चला था।इसके बाद पुलिस ने कई ऑटो चालकों को पूछताछ के लिए बुलाया जिनमें से एक आरोपी भी था।पुलिस ने जब कडाई से उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की वजह भी बताई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad