इंस्पेक्टर को लगी गोली,आरोपियों पर मुकदमा दर्ज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 4, 2024

इंस्पेक्टर को लगी गोली,आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

 

कासगंज उत्तर प्रदेश जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य इलाके में दो पक्षों के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष ने गोली चला दी। जिससे कोतवाली प्रभारी घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना बुधवार शाम 7:00 बजे की बताई जा रही है जहां थाना सिकंदरपुर वैश्य  पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव नगला नरपत में दो पक्षों में पशुओं को लेकर विवाद हुआ है। जिसकी सूचना पर कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ पुलिस कर्मियों के साथ गांव में पहुंचे।पुलिसकर्मी जैसे ही मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों में फायरिंग हो रही थी। इसी दौरान इंस्पेक्टर को एक गोली कंधे में आ लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad