विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 3, 2024

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल का आयोजन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र के बसंतपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को ग्राम प्रधान श्यामलाल चौहान की देखरेख में तथा घमहापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान श्रीनाथ पटेल की देखरेख में तथा जॉइंट बीडीओ सुरेंद्र यादव तथा एडीओ समाज कल्याण प्रमोद पटेल की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने लाभार्थियों को किसान पेंशन प्रमाण पत्र,आवास प्रमाण पत्र तथा आयुष्मान कार्ड वितरित किया। चौपाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग तथा आंगनबाड़ी द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया तथा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई व नन्हे मुन्ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad