रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।डॉक्टर नरेंद्र पटेल को अपना दल एस के लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद वाराणसी प्रथम आगमन पर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कनेरी मोहन सराय स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर बुधवार को पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं द्वारा अपना दल एस के जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल का माल्यार्पण व गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। जिसके दौरान खुशी जाहिर करते हुए मिष्ठान का वितरण किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारियां सौंपी गई है उसे ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा और पार्टी को मजबूती प्रदान करुगा।अंत में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका जयंती मनाया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ,धीरेंद्र सिंह सोनू, संजीव सिंह,अनवर प्रधान, राजकुमार वर्मा, डॉक्टर सुनीता पटेल, सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment