साढ़े आठ किलो गांजे के साथ बाइक सवार चढ़े पुलिस के हत्थे - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 10, 2024

साढ़े आठ किलो गांजे के साथ बाइक सवार चढ़े पुलिस के हत्थे

 

चंदौली जिले की चकिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के वन भीषमपुर जंगल में सेमरही बाबा मंदिर के पास से मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों को पड़कर उनके कब्जे से 8.529 किग्रा बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों का नाम जितेंद्र चौहान ग्राम इसरगोडवा थाना इलिया और अरविंद चौहान निवासी ग्राम सुडेहरा थाना सैयदराजा बताया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि संतोष यादव निवासी ग्राम इसरगोडवा थाना इलिया के साथ मिलकर हम लोग बिहार के भालूबुढ़न गांव से गंजा लाकर पुड़िया बनकर घूम-घूम कर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेजते हैं।जिससे हम लोगों को काफी मुनाफा होता है और हम लोग आपस में बांट लेते हैं। यह काम हम लोग काफी दिनों से कर रहे हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने स्थानीय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 21/2024 धारा 8/12 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति, उप निरीक्षक दुर्गा दत्त यादव, हेड कांस्टेबल जलभारत यादव, हेड कांस्टेबल दीपचंद्र गिरी, हेड कांस्टेबल अरुण गिरी व कांस्टेबल मुकेश कुमार थाना चकिया शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad