खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालय के नवीन भवन व वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 10, 2024

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालय के नवीन भवन व वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन

 

वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने मचाया धमाल, प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ तथा नवीन भवन का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें आओ बच्चों तुम्हे दिखाये झांकी हिंदुस्तान की,सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी ,निबुडा निबुडा गानों पर नृत्य पेश किया। शिक्षा का महत्व,वीर शिवाजी, भ्रूण हत्या पर आधारित नाटक बच्चों ने पेश किया जिसका लोगों ने जमकर सराहना किया। समारोह में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापिका करुणा पाण्डेय , प्रियंका जैन, राधिका, भावना मौर्य, शिवकुमार सहित अध्यापक क्षेत्र के सम्मानित गण मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad