स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर का किया गया सम्मान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 6, 2024

स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर का किया गया सम्मान

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।महिला बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से 13 खिलाड़ियों का दल प्रयागराज में 13 वें नेशनल चैंपियनशिप में के लिए शामिल हुआ।भारतीय खेल संघ के द्वारा यह आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रयागराज में 28 और 29 जनवरी को हुआ। इसमें डॉ0 विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर की छात्रा अक्षिता वर्मा ने 50-52 कि.ग्रा. समूह की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की अकेली प्रतिनिधि रही। गंगापुर परिसर के क्रीड़ा प्रभारी डॉ शशि कांत नाग ने बताया कि अक्षिता वर्मा ने लखनऊ, प्रयागराज और तमिलनाडु के महिला बॉक्सरों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए प्रथम विजेता के रूप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गंगापुर परिसर के प्रभारी डॉ मनीष सिंह के नेतृत्व में परिसर के शिक्षकों के द्वारा विजेता अक्षिता को सम्मानित व स्वागत किया गया। इस अवसर पर गंगापुर परिसर के वाणिज्य विभाग, ललितकला विभाग, भाषा एवं मानविकी विभाग के सभी शिक्षक, गैर शैक्षणिक कर्मचारीगण और विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad