थाने से गायब हुई कई गाड़ियां और लाखों का माल,मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 7, 2024

थाने से गायब हुई कई गाड़ियां और लाखों का माल,मचा हड़कंप

इटावा उत्तर प्रदेश, इटावा में थाने के मालखाने से 30 गाड़ियों समेत लाखों का माल गायब होने से हड़कंप मच गया है। इसमें 57 हजार रुपए कैश भी शामिल है। मामले की जब जानकारी हुई तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मंगलवार को एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में पिछले 12 जुलाई को दीवान पद का चार्ज लेने से पहले हेड कांस्टेबल सुशील कुमार ने मलखाने में जमा माल मुकदमा को लेकर शंका जाहिर की थी। इस पर एसएसपी संजय वर्मा ने कमेटी बनाकर थाने की स्थापना 2015 से लेकर अब तक के जमा माल को चेक करने के निर्देश दिए थे। जब कमेटी ने जांच की तो आंखें फटी रह गई। यह सभी माल पिछले कुछ वर्षों में एक-एक कर गायब किए गए बताये जा रहे हैं।इस दौरान जितने भी दीवान तैनात रहे सभी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad