निगरानी करने के लिए नेतृत्वकारी महिलाओं का चयन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 6, 2024

निगरानी करने के लिए नेतृत्वकारी महिलाओं का चयन

 

चन्दौली चकिया विधान सभा क्षेत्र के नौगढ़ स्थित लालतापुर गांव में इंदिरा फेलोशिप के तहत महिला शक्ति क्लब के तहत महिलाओं के साथ बैठक की गई। बैठक में महिलाओं के सम्मान,सुरक्षा स्वास्थ्य,रोजगार व अधिकार को लेकर चर्चा हुई और इन मुद्दों पर निगरानी करने के लिए नेतृत्वकारी महिलाओं का चयन किया गया। नीतू सिंह ने मतदाता जागरूकता के बारे में महिलाओं को जागरूक किया कहा कि हम सभी को सोच समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। जाति धर्म के नाम पर वोट नहीं करके उनको वोट दे जो महिलाओं के लिए सोचे और उनके लिए काम करें। महिला शक्ति क्लब का काम मतदाता जागरूकता के लिए लोगों के साथ बैठक करें और सही मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें।इंदिरा फैलोशिप से अवंतिका ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व अधिकार आदि के बारे में चर्चा की इस दौरान इंदिरा फैलोशिप से नीरज भी मौजूद रहे।  नौगढ़ ब्लॉक से  संगीता प्यारी लक्षृमीना, मधु,प्रीतम,अंजू, कलावती सहित कुल 35  लोग शामिल रहीं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad