ट्रेन के सामने कूद कर 45 वर्षीय राजगीर मिस्त्री ने की खुदकुशी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 7, 2024

ट्रेन के सामने कूद कर 45 वर्षीय राजगीर मिस्त्री ने की खुदकुशी

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। घमहापुर रेलवे फाटक के पास शनिवार को बच्छाव निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र पटेल नामक राजगीर मिस्त्री ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने मोहनसराय चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार घमहापुर रेलवे ट्रेक पर रोहनिया क्षेत्र के बच्छाव निवासी बालकरन पटेल के दो पुत्रों में मृतक राजेंद्र पटेल छोटा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि राजेंद्र पटेल अपने बहन के घर जाने के लिए बाइक से निकला था। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे अपनी बाइक पैशन प्रो खड़ा करके वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली। मृतक राजेंद्र पटेल राजगीर मिस्त्री का काम करता था। घटना की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad