कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं- विधायक सुनील पटेल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 25, 2025

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं- विधायक सुनील पटेल

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के बढैनी स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल की अध्यक्षता में पार्टी के संगठन की मजबूती के लिए अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने अभियान के तहत पार्टी का गमछा पहनाकर व रसीद काटकर 50 सक्रिय सदस्य तथा सैकड़ों लोगों को साधारण सदस्य बनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं।अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का निर्देश है कि एक महीने के अंतराल में एक करोड़ लोगों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाना है।कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल,राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल ने अपना दल एस के संस्थापक एवं पिछड़ों व दलितों के मसीहा डॉ.सोने लाल पटेल के त्याग और बलिदान के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए पार्टी को मजबूती प्रदान करने की अपील की। कहा गया कि कार्यकर्ताओं के त्याग व परिश्रम के बल पर ही आज हमारी पार्टी पूरे प्रदेश में तीसरे नंबर की पार्टी के रूप में उभरी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल,जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल,जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल,जिला महासचिव राजकुमार वर्मा,श्यामबली पटेल,जिला उपाध्यक्ष विनोद पटेल,जिला सचिव ओम प्रकाश सिंह, संजीव सिंह,जोन अध्यक्ष चन्द्रशेखर पटेल,आदर्श पटेल,दिनेश पटेल,प्रधानाचार्य प्रदीप पटेल इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad