कलश यात्रा के साथ नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 11, 2026

कलश यात्रा के साथ नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन भीमचंडी में काशी सेवा शोध समिति के द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ 22वें नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा काशी आश्रम से प्रारंभ हुई जिसमें भारी संख्या में बटुक, ब्रह्माकुमारी, ग्रामीण पुरुष एवं महिलाओं ने कलश लेकर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग होते हुए भीमचंडी देवी मंदिर में प्रवेश किया। इसके बाद कलश यात्रा ने गांव में चक्रमण करते हुए गंधर्व सागर सरोवर पर पहुंचकर कलश पूजा की और फिर कलश को यज्ञ मंडप में प्रवेश कराया गया। श्री श्री शतचंडी महायज्ञ के आयोजक और यजमान ठाकुर प्रसाद उर्फ टीपी सिंह ने बताया कि काशी सेवा शोध समिति की ओर से यह 22वां महायज्ञ आयोजित हो रहा है। यज्ञ का आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा को प्रवाहमान बनाए रखने के लिए किया जाता है। हर वर्ष यज्ञ समाज के महत्वपूर्ण विषय को समर्पित होता है। इस वर्ष का यह आयोजन प्राकृतिक संतुलन और प्रदूषण मुक्ति को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। बताया कि यह आयोजन 19 अक्टूबर तक चलेगा। 20 अक्टूबर को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। उसी दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें लोगों को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। यज्ञ का संपूर्ण कार्यक्रम आचार्य सत्येंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों के द्वारा कराया जा रहा है। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान दयाशंकर मिश्र, संजय, बब्बू, अशोक सिंह, प्रमोद सिंह, प्रशांत, धीरज, हिमांशु, रोहित मिश्रा, नीरज पांडेय सहित भारी संख्या में महिला तथा पुरुष उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad