एस डी एम न्यायिक ने सुनीं लोगों की फरियाद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 28, 2025

एस डी एम न्यायिक ने सुनीं लोगों की फरियाद

  

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया थाना दिवस पर शनिवार को उप जिलाधिकारी न्यायिक सुनीता गुप्ता ने फरियाद सुनीं। इस दौरान नायब तहसीलदार कानूनगो भी मौके पर मौजूद थे।वहीं आज कुल 10 फरियादियों ने गुहार लगाई जिसमें 7 राजस्व व 3 पुलिस से संबंधित मामले थे। जिनमें एक का निस्तारण भी किया गया।निस्तारित किए गए मामले में एक पक्ष का आरोप था कि मनियारीपुर दरेंखु अ.नं. 52 क 24 एयर की भूमि पर निर्माण करा रहे थे जिस पर दूसरे पक्ष द्वारा रोका गया, जिसमें विपक्षी का दावा है कि उक्त भूमि को उसने 25 वर्ष पूर्व रजिस्ट्री कराई थी और वो बाउंड्री वाल थी, जिस पर विपक्ष निर्माण कर रहा था। जिसमें आज मिले प्रार्थना पत्र पर एस डी एम न्यायिक सुनीता गुप्ता ने दोनों पक्षों के लोगों को निर्देशित किया कि जब तक माननीय न्यायालय का अंतिम निर्णय नहीं लिया जाता है तब तक कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad