कारागार का हुआ त्रैमासिक निरीक्षण,दिए गए निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 28, 2025

कारागार का हुआ त्रैमासिक निरीक्षण,दिए गए निर्देश

 

चन्दौली जनपद न्यायाधीश चन्दौली, जिलाधिकारी चन्दौली तथा पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा केन्द्रीय कारागार एवं जनपद कारागार वाराणसी जहां जनपद चन्दौली के अभियुक्त भी रखे जाते है, का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। जिसमें जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, उपस्थित रहे।जनपद न्यायाधीश द्वारा महिला एवं पुरूष बैरकों का निरीक्षण किया गया। जेल अस्पताल में बन्दियों के ईलाज तथा दवाईयों का भी निरीक्षण किया गया, उनके द्वारा चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि बंदी मरीजों को समय पर दवा दी जाये, उन्होंने पाकशाला में भोजन के गुणवत्ता व स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिये। जेल में निरूद्ध महिला बन्दियों की समस्याओं के बारे में भी जाना तथा उनके साथ रह रहें बच्चों के शिक्षा की भी जानकारी ली। साथ ही बंदियों को फ्री लीगल एडवाईजरी के बारे में जानकारियां दी, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल को निर्देशित किया कि जिन बंदियों की जमानत सक्षम न्यायालय से खारिज हो चुकी है उन बंदियों को चिन्हित करें तथा उनकी जमानत हेतु माननीय उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल करें, उन्होंने जेलर को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराए। ताकि ऐसे लोगों को कानूनी सहायता दी जा सके।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad