तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 19, 2025

तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब ।पैड़े गांव  स्थित गांव में विद्युत बहाली के लिए शनिवार की शाम लोग सड़क पर आ गए।गांव के लोग इस दौरान मोहन सराय से अदलपुरा जाने वाले रोड पर बैठ गए और कुछ देर तक के लिए जाम कर दिया। सूचना पर मातल देवी पुलिस चौकी प्रभारी साकेत पटेल पहुंचे।उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की लोगों ने बताया कि उनके गांव में तीन दिन पहले से बिजली आपूर्ति बाधित है। गांव का एक पोल गिर गया है।जिससे गांव में बिजली नहीं जा रही है। बिजली न आने से लोग परेशान है। पीने के पानी की भी समस्या खड़ी हो गई है। चौकी प्रभारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से टेलिफोनिक वार्ता किया। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष झा ने बताया कि रविवार को समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। जिस जगह पोल गिरा है वहां अभी पानी लगा हुआ है। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पाया ।लेकिन रविवार को समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद लोग सड़क खाली कर दिए। इस दौरान 20 मिनट तक सड़क जाम रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad