चोरों ने दो मंदिरों में बोला धावा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 19, 2025

चोरों ने दो मंदिरों में बोला धावा

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।चोरों ने क्षेत्र के स्थानीय थाना क्षेत्र के जख्खिनी पुलिस चौकी अंतर्गत टड़िया ढढोरपुर में दो मंदिरों में धावा बोलकर उसमें रखे सामान चुरा ले गये। चोर यहां से हनुमान जी के मंदिर के अंदर लगाया गया माइक का तार खींचकर माइक उठा ले गए। मंदिर का चैनल बंद हो जाने के कारण उसमें रखे अन्य सामग्री चोर नहीं ले जा पाए।दूसरी तरफ उसी गांव में एक अन्य हनुमान मंदिर पर भी चोरों ने धावा बोला और उसमें रखे कुछ पीतल के समान चोर चुरा ले गये और मंदिर के अंदर रखे गए अन्य सामानों को तीतर बीतर कर दिया। टड़िया गांव के श्री प्रकाश सिंह ने पुलिस को सूचना देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad