माता बदल तिवारी बने अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 6, 2025

माता बदल तिवारी बने अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा पं० माता बदल तिवारी को अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी दी गई है। इस फैसले से संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। यही नहीं प्रदेश के अनेक जिलों के ब्राह्मणों सहित संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में अलग ही चर्चा है।इसके साथ ही संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के संगठन के लोगों का कहना है कि पं० माता बदल तिवारी को अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने से हम सभी ब्राह्मण को एक अलग ही ऊर्जा प्रदान मिल रही है।  वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष/ सांसद अनुप्रिया पटेल द्वारा संगठन हित सहित ब्राह्मणहितार्थ राष्ट्रहित में लिये गये फैसले का संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं०सुरेन्द्र चतुर्वेदी राष्ट्रीय महामंत्री डॉ०उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं०सुभाष तिवारी ने स्वागत किया और आभार जताते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।इस दौरान संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के कार्यकर्ता हरिश्चंद्र तिवारी, सुरेंद्रनाथ तिवारी, देवी प्रसाद तिवारी, आशीष शुक्ला, शंभू नाथ पांडे, ओम प्रकाश मिश्रा ओमप्रकाश मिश्रा, राधेश्याम पाठक, उमाशंकर चौबे, प्रेम शंकर चौबे, प्रेम नाथ पांडे, राजेंद्र तिवारी, रिंकू दीक्षित, राजेंद्र दीक्षित, अशोक दुबे, शिव शंकर मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad