रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी। यादव समाज ट्रस्ट काशी द्वारा संचालित यादव धर्मशाला का प्रथम वर्षगांठ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण जी की मुर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा पाठ मुख्य अतिथि दिल्ली के पूर्व मेयर महंत जय भगवान जी यादव के साथ लगभग 20 ट्रस्टियों द्वारा किया गया।यादव धर्मशाला काशी के अध्यक्ष अशोक यादव ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों में बताया गया कि यह धर्मशाला अपने तरह का एक अलग तरह का धर्मशाला है जो प्रथम वर्ष में अपना स्थान स्थापित किया। पूरे साल नो प्रॉफिट नो लॉस पर और खास तौर से महाकुंभ के दौरान जब कहीं लोगों को होटल धर्मशाला नहीं मिल रहा था तब भी यादव धर्मशाला ने नो प्रॉफिट नो लॉस पर सेवा भाव के रूप में समाज के हर वर्ग के लोगों को उपलब्ध रहा।कार्यक्रम में डा. दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार भी उपस्थित हुए और धर्मशाला के हर कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करने की घोषणा की। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यादव समाज ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं सदस्यों के साथ ही सैकड़ों की संख्या में दिल्ली से जलाभिषेक करने के लिए पधारे महिलाओं एवं पुरुषों में प्रमुख रूप से सीताराम यादव ,दिनेश यादव पप्पू, सत्यनारायण यादव , अनिल यादव ,इंजीनियर सुनील यादव, सुबोध यादव,करण सिंह यादव,लाल सिंह यादव अनिल यादव सभी दिल्ली विजय यादव एडवोकेट मुरारी यादव एडवोकेट शिवबचन यादव शिवअधार यादव राजेश यादव पारस यादव पप्पू पूर्व एसडीएम राजाराम यादव, सुभाष यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख चोलापुर वकील यादव इंजीनियर अशोक यादव, दिल्ली के इंजीनियर अनिल यादव, सुबोध यादव, राजकुमार यादव दिल्ली बृजेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment