स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित
चन्दौली 15 अगस्त(स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग द्वारा जनपद के विकास खण्ड धानापुर के ग्राम पंचायत मिर्जापुर में बने अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ने जनपद का भ्रमण किया। इस दौरान मिर्जापुर गांव में अमृत सरोवर तालाब पर आयोजित वृहद कार्यक्रम में शामिल हुए। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह और मिर्जापुर प्रधान राजेश सिंह ने पूरे गाजे बाजे के साथ उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिसके बाद मिर्जापुर गांव स्थिति अमृत सरोवर तालाब पहुंचे जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह व मिर्जापुर प्रधान राजेश सिंह ने अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न भेट कर मुख्य अतिथि तथा जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे व मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी के स्वागत में स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहन प्रस्तुति की गई।इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री जी ने उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।लोगों को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने कहां की हम आज आजादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। आजादी केवल कहने मात्र शब्द नहीं है इसके लिए क्रांतिकारियों ने वीर जवानों ने अपना सपना, घर-परिवार तक को त्याग दिया। न जाने कितने वीर क्रांतिकारी शहीद हो गए। तब जानकर हमें अंग्रेजी हुकमतों से आजादी मिली। आजादी में महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, जवाहर नेहरू जैसे कई महापुरुषों का बड़ी ही योगदान रहा। तब हम गोरों से आजाद हो सके। आज जिस तरह देश के कोने कोने में एक साथ सभी लोग धर्म जाती से ऊपर उठ कर हाथ में तिरंगा लिए इस त्यौहार को खुशी एवं जश्न से मना रहे है। इसी तरह बिना किसी के बहकावे या लालच में आए अपनी एकता को कायम रखना है।उन्होंने स्वदेश की वस्तुओं के प्रयोग पर भी विस्तार से लोगों को संबोधित किया और स्वरोजगार से जुड़े सरकार के योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग संकल्पित हो की सभी जरूरत की चीजों की भरपाई स्वदेशी से करेंगे ऐसा करने से अपने भारत में रोजगार बढ़ेगा अपने देश के बने सामान खरीदने से हमारे देश का पैसा बाहर नहीं जाएगा तो हमारा देश और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन कर राष्ट्र के विकास में योगदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का कोई कार्य हो उसे समय से और बेहतर कार्य करने के लिए प्रयत्नशील रहे।इस दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे, जिला विकास अधिकारी सपना अवस्थी, परियोजना अधिकारी बी बी सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी नीरज सिन्हा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment