रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भब्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में ब्लॉक के कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे के साथ तिरंगा झंडा लहराते हुए लोगों के बीच राष्ट्र के प्रति सम्मान भावना जागृत करते हुए ब्लॉक मुख्यालय से राजातालाब बाजार तथा राजातालाब तहसील होते हुए पुनः ब्लॉक मुख्यालय पर वापस आकर समाप्त हुआ। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडारोहण हेतु समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों व सचिवों को झंडा वितरित किया गया। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस को लेकर ब्लॉक मुख्यालय को रंग-बिरंगे झालर बत्तियों द्वारा मनमोहक सजावट किया गया है।इस तिरंगा यात्रा में ब्लॉक के समस्त अधिकारी व कर्मचारी के साथ सभी ग्राम प्रधान गण शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment