रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।कड़ाके की ठंड व शीतलहर से राहत पाने हेतु पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने औढ़े स्थित अपने आवास पर रविवार को आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के आए हुए सैकड़ों गरीब असहाय जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया।कंबल पाकर गरीब बुजुर्गों का चेहरा खिल उठा।पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि गरीब असहायों की सेवा करना मेरा परम कर्तव्य है। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान लगभग 600 कंबल वितरण किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेश्वर उर्फ वीरू सिंह, संदीप सिंह कपिल, अजय दुबे, विकास दुबे, दीपक सिंह ,देवेंद्र उर्फ गोपाल सिंह, राधेश्याम सिंह, अनूप श्रीवास्तव,गोपाल नारायण सिंह, धर्मेंद्र यादव, गुड्डू सिंह प्रधान, विनोद प्रकाश सिंह, सुनील सिंह ,नितेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, उदय भान सिंह ऊदल, दिनेश सिंह, गोल्डेन सिंह, सत्य प्रकाश दुबे, विक्रम पटेल,भरत दुबे ,रामजी यादव, अजय गोड़ इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment