विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम में भारत युथ आईकॉन ने वंदे मातरम पर किया व्याख्यान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 23, 2026

विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम में भारत युथ आईकॉन ने वंदे मातरम पर किया व्याख्यान

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं संस्थापक महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० पुरुषोत्तम सिंह के संरक्षण में हुआ।भारत यूथ आइकॉन अनुष्का शुक्ला ने वंदे मातरम पर अपना व्याख्यान दिया।उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है, बल्कि भारत की आत्मा है। यह मात्र नारा नहीं है, स्वतंत्रता संग्राम में यह गीत संपूर्ण देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधता है। वंदे मातरम को पुनः स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए बताया कि किस तरह से तत्कालीन सरकार ने लोकतंत्र का गला घोटा था।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। स्वागत भाषण डॉ अखिलानन्द सिंह ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना सिंह ने किया। कार्यक्रम में स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना स्वयंसेवक शाहबान ने तथा संचालन रोहित कुमार सिंह स्वयंसेवक ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य अनुशासक अंगद प्रसाद यादव, डॉ ज्योति मौर्य, रेणु कुमारी, डॉक्टर ममता, डॉक्टर भूपेंद्र कुमार यादव, डॉ अरशद, डॉ आशा कुमारी, प्रियंका, पूनम उपस्थिति रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad