बिजली के बकाये बिल को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 16, 2026

बिजली के बकाये बिल को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज

 

चन्दौली शहाबगंज विकास खंड के गोविन्दीपुर गांव में किसान सभा और जनवादी महिला समिति के लोगों के साथ गांव के गरीब, भूमिहीन और मजदूर वर्ग के लोगों की एक बैठक हुई।जिसमें सौभाग्य योजना के तहत दी गई बिजली के बिल को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि हजारों का बकाया ग्रामीण उपभोक्ताओं पर दिखाया जा रहा है और दो हजार रूपए से ओटीएस कराने की बात कही जा रही है, ग्रामीणों ने कहा कि हम हजारों रुपए देंने लायक नहीं हैं।अगर आप हमें बिजली देना नहीं चाहते तो हम अंधेरे भी में रह लेंगे, नहीं तो ओटीएस शुल्क और बिजली बिल में संशोधन करिए और स्मार्ट मीटर लगाना बन्द करें।इस सम्बन्ध में किसान सभा के जिला मंत्री एड०लालचंद सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की आवाज अधिकारियों तक पहुंचायी जा रही है और आशा है सरकार ग्रामीणों की बातों पर पुनर्विचार जरूर करेगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad