कानपुर उत्तर प्रदेश सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव में सोमवार की सुबह एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बेटे की दुनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या करने के बाद रेलवे ट्रैक में कटकर अपनी भी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट के अनुसार तुलसियापुर नई बस्ती निवासी फौजी चेतराम कुमार 52 वर्ष ने मकान के अंदर पत्नी सुनीता 40 वर्ष और बेटे दीप 16 को लाइसेंसी दुनाली बंदूक से गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद गेट में बाहर से ताला बंद कर करीब 2 किलोमीटर दूर कठोगर गांव के पास भाऊपुर रेलवे ट्रैक में जाकर ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस शिनाख्त के लिए घर पहुंची जहां पहुंचने पर अंदर पत्नी और बेटे के शव मिलने से दोहरे हत्याकांड की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना की जांच पड़ताल करने के बाद साक्ष्य इकट्ठा किया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इधर इस मामले पर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया की पत्नी और बेटे की हत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस पारिवारिक और जमीनी विवाद के साथ ही अन्य मामलों की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में मृतक के बड़े भाई रामबाबू ने बताया कि भाई हत्या नहीं कर सकता, क्योंकि बेटे के कमर में रस्सी बांधी है, तीनों की हत्या हुई है। अभी एक बीघा खेत बेचकर आए थे उनको 12 लाख रूपये मिले थे, वह फौज में रह चुके हैं वह हत्या नहीं कर सकते।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment