रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब। चातुर्मास धार्मिक विहार यात्रा पर निकले जैन मुनि मणिभद्र महाराज जी ने शुक्रवार को राजातालाब स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर पहुंचे जहां पर विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पार्टी के लोगों के साथ महाराज जी का भव्य स्वागत कर उनसे आशीर्वाद लिया।प्रवास के दौरान उन्होंने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि जैन धर्म सर्वजन के कल्याण के लिए हमेशा से कृत संकल्पित रहा है।कहा कि अहिंसा व्यक्ति का स्वभाव है।हिंसा व समाज में रहकर सीखता है।कहा कि व्यक्ति अहिंसक होकर हर जीव मात्र के लिए कार्य करें तो यह भारत स्वर्ग हो जाएगा। यहां पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, राजातालाब विश्वकर्मा मंदिर समिति के अध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा,भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, अश्वनी पांडेय, अनिल पांडेय, जगदीश जायसवाल, राजेश जैन, जयप्रकाश गुप्ता आदि ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। जैन मुनि की यह यात्रा लुंबिनी से प्रारंभ हुई है। 6 फरवरी को शुरू हुई यात्रा लगातार जारी है।शुक्रवार को वाराणसी शहर के पार्श्वनाथ विद्यापीठ सहित वाराणसी का भ्रमण कर राजातालाब विश्वकर्मा मंदिर पर पहुंचे वहां विश्राम के बाद कछवा मिर्जापुर के लिए प्रस्थान किये।

No comments:
Post a Comment