हाईवे पर ट्रक से टकराकर अनंत नारायण सिंह की कार हुई क्षतिग्रस्त - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 13, 2026

हाईवे पर ट्रक से टकराकर अनंत नारायण सिंह की कार हुई क्षतिग्रस्त

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी मिर्जामुराद।नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार दोपहर काशी राज के अनंत नारायण सिंह की कार मिर्जामुराद हाईवे पर एक ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में काशी नरेश, उनके परिवार के सदस्य और सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सुरक्षित रहे।जानकारी के अनुसार, अनंत नारायण सिंह अपने रामनगर स्थित आवास किले से परिवार और सुरक्षा कर्मियों के साथ प्रयागराज जा रहे थे।मिर्जामुराद के समीप नेशनल हाईवे-19 पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के समय कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हाईवे पर यातायात को व्यवस्थित कराया।पुलिस की मौजूदगी में कुछ ही देर में आवागमन सामान्य हो गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad