रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब ।स्थानीय थाना क्षेत्र के नरसड़ा गांव में वैवाहिक समारोह के दौरान डीजे वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय गोलू सोनकर नामक घायल युवक की उपचार के दौरान बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर डीजे वाहन चालक और डीजे मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार भदोही जिले के गोरवरा नई बाजार से सुरेश सोनकर के पुत्र राजकुमार सोनकर की बारात नरसड़ा गांव के पेड़ालाल सोनकर के घर आई थी। द्वाराचार के दौरान डीजे के पिछले चक्का के चपेट में आने से महमूरगंज निवासी दूल्हे के जीजा गोलू सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे लोगों ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान गोलू की मौत हो गई। जिसकी खबर मिलते ही परिजन सहित पत्नी रवीना का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

No comments:
Post a Comment