रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवम् संकर बीजों के उपयोग को बढावा देने की योजनान्तर्गत वर्तमान जायद सीजन में जनपद-वाराणसी के समस्त विकास खण्ड में स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर स्टाल के माध्यम से हाइब्रिड मक्का बीज प्रजाति-NMH 920 (मल्लिका) जिसका बिक्रय मूल्य-245 प्रति किग्रा है एवम् प्रजाति-HQPM-5,जिसका विक्रय मूल्य-285 प्रति किग्रा है, का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किया जा रहा है। वर्तमान में जायद की मक्का की बुवाई का सबसे उपयुक्त समय चल रहा है।अतः जनपद के जिन किसान भाइयों को जायद सीजन में मक्का की खेती करनी है, वे किसान भाई अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार से सम्पर्क कर हाइब्रिड मक्का का बीज अनुदान पर प्राप्त कर लें। यह बीज प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर वितरित किया जा रहा है। बीज क्रय करते समय कृषक भाइयों को बीज का पूरा मूल्य देना होगा, उसके उपरांत अनुदान की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से कृषक के खाते में भेजी जायेगी।

No comments:
Post a Comment