चन्दौली मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि जिले में अभी भी ऐसे अनेक किसान हैं, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। ऐसी स्थिति में भविष्य में उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम्य विकास, पंचायती राज एवं कृषि विभाग, सभी उप जिलाधिकारी के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से किसानों को जागरूक करते हुए पात्र किसानों का रजिस्ट्री अवश्य कराएं। किसान बंधु फार्मर रजिस्ट्री सेल्फ ऐप, सहायक ऐप अथवा जनसेवा केंद्र के माध्यम से स्वयं भी तैयार कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, तथा कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी), बीटीएम एवं एटीएम के माध्यम से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री निःशुल्क तैयार कराई जा रही है।बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक भीमसेन, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, जिला स्तरीय अधिकारी गण एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment