रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन को लेकर विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने शुक्रवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कर्दमेश्वर मंडल के शक्ति केंद्र जलाली पट्टी पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर के परिसर में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया। उसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन की तैयारी को लेकर बैठक भी किया। एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं को कार्यक्रम स्थल पर लाकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपील किया।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश नारायण सिंह,जितेंद्र केशरी,सुरेश सिंह,ओम प्रकाश प्रियदर्शी,गोबिंद दास गुप्ता ,दीप कुमार सिंह,बेबी बिंद पार्षद,गोपाल पटेल,अजय ,पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू,मोती लाल पटेल,श्याम भूषण शर्मा,राम सिंह कल्लू पहलवान,सुषमा सिंह,रीता राव,ममता सिंह,अभय सिंह,सतीश प्रजापति,अजीत यादव,स्नेहा श्रीवास्तव,आशा गुप्ता,विहारी पटेल,पप्पू पटेल,अनूप कुमार आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment