प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने हेतु एमएलसी ने घर घर वितरण किया आमंत्रण पत्र - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 26, 2026

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने हेतु एमएलसी ने घर घर वितरण किया आमंत्रण पत्र

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के शक्ति केंद्र कंचनपुर के बूथ संख्या 185 पर रेडियो पर प्रसारित प्रधानमंत्री जी के मन की बात के कार्यक्रम को सुना।उसके उपरांत नारी शक्ति को समर्पित काशी के लोकप्रिय सांसद व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विशाल महिला सम्मेलन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने हेतु घर-घर जाकर जनसंपर्क कर आमंत्रण पत्र वितरण किया।इस दौरान प्रमुख रूप से सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,पार्षद प्रतिनिधि गोपाल पटेल,मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह पटेल,जितेंद्र केशरी,कमलेश पाल ,मिश्री लाल गिरी,विहारी पटेल,नन्द लाल,सूर्यबली केशरी,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश गिरी ,अनिल सिंह आदि प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad