फोटो सांकेतिक
रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब ।स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव में शुक्रवार को शाम को लगभग 6 बजे हाथ पैर धोते समय फिसलने से तालाब में डूब कर 65 वर्षीय श्यामजी विश्वकर्मा नामक अधेड़ की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलवरिया निवासी मृतक श्याम जी विश्वकर्मा जो इन दिनों अपनी बेटी के घर बभनियाव में रह रहे थे। शाम के समय वह गांव के पास स्थित तालाब में हाथ-पैर धोने के लिए गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए।कुछ देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान तालाब किनारे उनके कपड़े पड़े मिले, जिससे शक और गहरा गया। इसके बाद ग्रामीण और परिजन तालाब में उतरे और तलाश की तो वृद्ध श्याम जी पानी में मृत अवस्था में मिले। घटनाओं की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर मृतक के शव को परिवार वालों को सौंप दिया।

No comments:
Post a Comment