रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने रविवार को आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमदपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित मां शीतला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित दोना पत्तल निर्माण यूनिट का निरीक्षण किया।जहां पर समूह की महिलाओं द्वारा मशीनों से कुशलता पूर्वक दोना पत्तल निर्माण का कार्य किया जा रहा था एवं मशीनों का संचालन भी महिलाओं के द्वारा ही हो रहा था। जिसे देखकर जिलाधिकारी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई और समूह की उपस्थित समस्त महिलाओं से वार्ता की गई, जिसमें समूह की अध्यक्ष सीमा पटेल द्वारा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को समूह के कार्यों एवं दोना पत्तल निर्माण के बारे में बारीकी से बताया। जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर समूह की महिलाओं द्वारा अवगत कराया गया कि जब से स्मार्ट मीटर लग गया है तब से बिजली का बिल ज्यादा आने की वजह से हम लोगों की आमदनी कुछ कम हो गई है जिस पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोलर के द्वारा दोना पत्तल यूनिटों को आच्छादित कर दिया जाए ताकि बिजली का बिल शून्य हो जाय। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के साथ उपयुक्त स्वत रोजगार पवन कुमार सिंह ,बीडीओ आराजी लाइन सुरेंद्र सिंह यादव ,एडीओ पंचायत,समस्त बीएमएम आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment