सुबेदार यादव ने प्रधानमंत्री कार्यालय वाराणसी को पत्र सौंपकर मोदी जी से मिलने हेतु मांगी अनुमति - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 27, 2026

सुबेदार यादव ने प्रधानमंत्री कार्यालय वाराणसी को पत्र सौंपकर मोदी जी से मिलने हेतु मांगी अनुमति

 

 रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। जहाँ एक ओर सरकार 'खेलो इंडिया' जैसे अभियानों पर करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है जो सबको आश्चर्यचकित कर दे रहा  है। यह कहानी है सेवापुरी ब्लॉक के ग्राम सभा अदमापुर महनाग के मूल निवासी सुबेदार यादव की है जिन्होंने गाँव के भविष्य के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन तक दांव पर लगा दी, लेकिन आज वे उपेक्षा के शिकार हैं।खिलाड़ियों के लिए खुद को कर्ज में डुबोया। सुबेदार यादव ने बताया कि 2013 में गाँव के पहलवानों को मिट्टी और बारिश के कारण अभ्यास में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खिलाड़ियों के इस दर्द को देखते हुए उन्होंने एक भव्य अखाड़े के निर्माण का संकल्प लिया।इस कार्य के लिए उन्होंने अपनी ढाई बीघा पुश्तैनी जमीन गिरवी रख दी।रिश्तेदारों और अन्य माध्यमों से करीब 9 लाख रुपये का कर्ज लेकर अखाड़ा तैयार कराया, सुबेदार यादव के इसी व्यक्तिगत प्रयास का परिणाम था कि वर्ष 2016 में ग्राम सभा अदमापुर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया और 2018 में उनकी ग्राम सभा अदमापुर महनाग को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मान' से नवाजा गया। भारत सरकार ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत को तो पुरस्कृत किया, लेकिन जिस व्यक्ति ने अपना सब कुछ बेचकर इस अखाड़े की नींव रखी, उसे न सम्मान मिला और न ही कोई आर्थिक सहायता। सुबेदार यादव ने कहा देश सेवा और जनहित में अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, लेकिन मेरे साथ भेदभाव हुआ। मुझे पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। सुबेदार यादव अपनी इसी व्यथा को लेकर अब सीधे प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुँचाने का निर्णय लिया है। आगामी 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को देखते हुए सुबेदार यादव ने प्रधानमंत्री कार्यालय वाराणसी को पत्र लिखकर पीएम से मिलने की अनुमति (प्रोटोकॉल के तहत) माँगी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad