चकिया चन्दौली संयुक्त किसान मोर्चा एवं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय आह्वान पर उत्तर प्रदेश किसान सभा चंदौली के झंडा बैनर तले राज्यपाल को संबोधित एक मांग पत्र उप जिलाधिकारी चकिया को प्रदर्शन व सभा करके सौंपा गया।जिसमें मांग थी कि बिजली का स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाए, बिजली का निजीकरण बंद किया जाए, जो स्मार्ट मीटर लगे हैं उन्हें फौरन हटाया जाए,ग्रेटेड नोएडा के श्रमिकों को फौरन रिहा किया जाए औल उनके ऊपर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाएं, सभी नहरों की मरम्मत व सिल्ट सफाई
जून माह में ही चंदौली जनपद में कराई जाए, मनरेगा को पूर्व की भांति लागू किया जाए आदि मांगों को लेकर सर्वश्री जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में रामनिवास पांडे, भृगूनाथ विश्वकर्मा, लालमणि विश्वकर्मा, जयप्रकाश, राजेंद्र यादव, मटरु, मदनमुरारी,बडेलाल, नंदलाल, मराछूराम, शत्रुघ्न चौहान, मनमोहन,दीपक यादव,काशी आदि लोगों ने ज्ञापन सौंपा।इस दौरान लोगों ने त्वरित कार्यवाही की मांग कि और कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com


No comments:
Post a Comment