चन्दौली नौगढ़ ब्लॉक की मझगांवा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 108 भूमिहीन परिवारों के लिए आवासीय परियोजना का भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई मौजूद रहे।यह पहल सैचुरेशन एप्रोच के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य लाभार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। परियोजना का नेतृत्व जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने किया।
परियोजना का लक्ष्य केवल भूमिहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि उन्हें पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी जोड़ना है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भूमिहीन परिवारों को स्थायी आवास प्रदान करना सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर पीडी बीबी सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह, एसडीएम विकास मित्तल, बीडीओ विकास सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह और ग्राम पंचायत प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी परिवार और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
यह परियोजना 108 भूमिहीन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी और समावेशी तथा सतत विकास के शासन के संकल्प को साकार करने में सहायक होगी।

No comments:
Post a Comment