चन्दौली चकिया तहसील क्षेत्र में सिंचाई समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने पिछले दिन प्रदर्शन कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। किसान सभा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की कई नहरों और बंधियों में अनियमितताओं के कारण किसानों को सिंचाई के संकट का सामना करना पड़ रहा है।
किसान सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि रामशाला, उसरी, खोजापुर, साहपुर आदि गांवों के खेतों की सिंचाई के लिए लगाए गए दो कुलावों को मानक के विपरीत ऊंचा बना दिया गया है, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों ने मांग की कि दोनों कुलावों को मानक के अनुरूप पुनः लगाया जाए।
इसके साथ ही चकिया तहसील के भोका बंधी में लगे शिकरगंज माइनर और उचहेरा माइनर के दोनों जर्जर गेट पूरी तरह टूट-फूट चुके हैं। जिससे बंधी का पानी अनावश्यक रूप से नहरों में बह रहा है और किसानों की फसलों व नर्सरी पर संकट गहरा गया है।किसान सभा ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment