प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर ब्लाक पर प्रधान संघ की बैठक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 27, 2026

प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर ब्लाक पर प्रधान संघ की बैठक

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के उपलक्ष्य में प्रधान संघ की बैठक हुई।बैठक में प्रधानों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में कहा गया कि प्रधानों को प्रशासक नियुक्त कर ग्राम विकास की योजनाओं के सतत क्रियान्वयन की अनुमति दी गई है। इससे सभी प्रधानों को सेवा और सम्मान का अवसर मिला है। प्रधानों ने भरोसा जताया कि वे विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।बैठक में संजय यादव, राजेंद्र पटेल, अशोक कुमार, रामबाबू, अजय दुबे, कल्पनाथ राजभर, अभिमन्यु, दिलीप कुमार, संतोष यादव, श्री प्रकाश यादव, चंद्रजीत यादव, धर्मेंद्र, शेरई सिंह, राजकुमार, शारदा प्रसाद समेत दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad