साधु भंडारे में हजारों संतों ने ग्रहण किया महाप्रसाद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 25, 2026

साधु भंडारे में हजारों संतों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

   

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को दोपहर 12 बजे से रात लगभग 9 बजे तक साधु भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे साधु संतों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने साधु संतों को मुद्रा दान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि साधु संतों की सेवा करना भगवान की सेवा के समान है। संत समाज से ही धर्म और संस्कृति जीवित है।कार्यक्रम में संत हरिदास महाराज, संत शिखर दास महाराज, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल राजभर, ग्राम प्रधान राम प्रकाश पटेल, ग्राम प्रधान अमलेश पटेल, रंजीत पटेल, रेवती रमन पटेल, प्रमोद यादव, दूधनाथ पटेल, प्यारे बाबा बंशीधर पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad