रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस एवं केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के आदित्य नगर चितईपुर में तथा मीरा नगर कॉलोनी में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं व पार्षदों के साथ पौधारोपण किया। पौधारोपण किए गए सभी पौधों की देखभाल एवं संरक्षण हेतु स्थानीय लोगों से अपील किया और कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव में राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल ने भी फलदार एवं छायादार पौधा रोपण किया।इस दौरान प्रमुख रूप से मेयर अशोक तिवारी, जयप्रकाश पटेल, विजय विश्वकर्मा, बुलबुल श्रीवास्तव, जितेंद्र गुप्ता, मल्लू पटेल, मिश्रीलाल गिरी, पार्षद सुरेश पटेल, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल पटेल, विनीत सिंह, अजय बिंद, कमलेश पाल, रामविलास पटेल, प्रभु राजभर ,चंद्रभान शिव शंकर पटेल,रमाशंकर पटेल, महेश प्रजापति ,बिहारी पटेल, राजू प्रजापति, अजय विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment