संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं लोगों की फरियाद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 6, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं लोगों की फरियाद

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।उपजिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार ने सोमवार को राजातालाब तहसील स्थित सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर क्षेत्र से आए हुए लोगों की सड़क, नाली ,खडंजा, बिजली, जल निकासी, पेंशन ,आवास, चक रोड एवं ग्राम समाज के जमीन पर अवैध कब्जा सहित कुल 325 विभिन्न शिकायतों को सुना। एसडीएम ने सभी शिकायत पत्रों को संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण हेतु आदेश के साथ भेंज दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में हरसोस के राम जग ने अपनी भूमि पर 60 वर्षों से काबिज दाखिल चले आ रहे हैं। अब कुछ लोगों द्वारा उनकी भूमि पर कब्जा करने के संबंध में तथा ठठरा की सुदामा देवी ने शिकायत की कि न्यायालय के आदेश से उनके भूमि की मेड़बंदी हुई थी। अब पड़ोसी मेड़ तोड़कर उनके खेत में घुसकर जुताई बुवाई करने पर आमादा है।चौखंडी की मीना मौर्य का कहना था कि उनकी भूमि शामिल खाते में है। बिना बटवारा किये कानूनगो ने कुछ लोगों को अनुचित लाभ देने के लिए सीमांकन कर दिया।उनकी भूमि जो पहले 12 विश्वा थी अब मात्र दो विश्वा शेष रह गई है।मेहंदीगंज के रामाश्रय ने कहा कि वह अब तक दर्जनों शिकायती पत्र देकर गांव में सार्वजनिक भूमि और तालाब पर अवैध अतिक्रमण किए जाने का मामला उठा चुके हैं।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। बहुत से लोगों के घर तालाब की भूमि में बनाए की शिकायत की।इस दौरान एडीसीपी वरुणा जोन, एसीपी राजातालाब, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad