चन्दौली राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 15 सितम्बर से चलाए जा रहे "चलो गांव की ओर साइकिल यात्रा"कार्यक्रम का विभिन्न तहसीलों में आयोजन किया गया। जिसमें "एससी-एसटी की तरह ओबीसी की पहचान के लिए जनगणना में स्पष्ट पहचान एवं पृथक विकल्प उपलब्ध कराने" के लिए आवाज बुलंद की गई।इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष पेरियार बुल्लू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता चन्दौली जिले के विभिन्न गांवों में
साइकिल रैली निकाले और लोगों को जाति जनगणना के बारे में जागरूक किए। इस दौरान चकिया क्षेत्र के बाड़े पर और मलहर-तिरासी में लोगों को जागरूक करते देखा गया।इस मौके पर डा०संतोष कुमार,अखिलेश,बल्लू यादव, सिपाही यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment