राजकीय पशुधन परिक्षेत्र शाहंशाहपुर में गंगातीरी गाय ने जन्म दिया जुड़वा बछिया - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 16, 2026

राजकीय पशुधन परिक्षेत्र शाहंशाहपुर में गंगातीरी गाय ने जन्म दिया जुड़वा बछिया

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित राजकीय पशुधन एवं कृषि परिक्षेत्र में गुरुवार को एक गंगातीरी गाय ने दसवीं ब्यात में जुड़वा दो मादा बच्चों को एक साथ जन्म दिया।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार राव ने बताया कि जच्चा-बच्चा तीनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।पशुधन प्रसार अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि गंगातीरी नस्ल में जुड़वा बच्चों का जन्म दुर्लभ माना जाता है, वह भी दसवें ब्यात में यह और भी खास है। गंगातीरी गाय पूर्वांचल की प्रसिद्ध दुधारू नस्ल है जो अधिक दुग्ध क्षमता और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जानी जाती है।प्रहलाद सिंह वेटरनरी फार्मासिस्ट ने बताया कि उत्तर प्रदेश की गंगा तीरी गाय की पहली गाय की नस्ल है। जुड़वा बछियों के जन्म से परिक्षेत्र में खुशी का माहौल है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad